हरियाणा व पंजाब में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी    

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हरियाणा व पंजाब में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी    इंटरनेट सेवाएं बाधित।

चंडीगढ़ (भाषा)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराये जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। ऐसे में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवायें यहां मंगलवार तक बंद रहेंगी।

मोबाइल इंटरनेट और डाटा सेवायें बंद करने के लिए पहले ही अधिसूचना जारी कर दी गई थी।अधिकारियों ने आज बताया कि शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद 72 घंटे से बंद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं मंगलवार तक बंद ही रहेंगी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा हिंसा : रेल, बस सेवाएं बहाल, डेरा मुख्यालय छोड़ रहे समर्थक

इसी तरह पंजाब में भी यह सेवायें तीन दिन पहले से बंद है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कल कहा था कि यहां भी मोबाइल इंटरनेट सेवायें मंगलवार तक बंद रहेंगी। शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के सीबीआई के फैसले के बाद पंचकूला और सिरसा में हुई हिंसा में 36 लोगों की मौत हो गई। यह दोनों राज्य हाई अलर्ट पर हैं और कुछ संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया गया है।

पंजाब , हरियाणा में ट्रेन सेवा बहाल

पंजाब और हरियाणा में दिल्ली-रोहतक-बठिंडा खंड को छोड़कर ट्रेन परिचालन बहाल कर दिया गया है। दोनों राज्यों में हिंसा से ट्रेन सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई थी। रेल मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि खंड के लिए सुरक्षा मंजूरी का इंतजार है। उपलब्धता और अन्य कारणों से 25 ट्रेन सेवा बहाल नहीं हो पायी। रेलवे ने ट्रेनों की स्थिति के बारे में यात्रियों को ऑनलाइन या टेलीफोन से जानकारी लेने को कहा है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद उसके अनुयायियों के विरोध के कारण रेलवे को क्षेत्र में कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थी।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.