‘प्रजापति के इशारे पर IPS अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लिखाया गया था रेप का झूठा मामला’

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
‘प्रजापति के इशारे पर IPS अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लिखाया गया था रेप का झूठा मामला’गायत्री प्रजापति।

लखनऊ। आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर को फर्जी केस में फंसाने के मामले में पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद की एक महिला की सहायता से फर्जी रेप केस सहित अन्य मुकदमों में आईपीएस व उनकी पत्नी को फंसाने के पीछे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का हाथ था। जांच पूरी होने के बाद गायत्री व कुछ अन्य के खिलाफ पुलिस ने आरोपपत्र तैयार कर लिया है।

थानाध्यक्ष गोमतीनगर विश्वजीत सिंह ने बताया कि, आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ गाजियाबाद जिले के एक महिला ने गोमतीनगर थाने में बीते वर्ष रेप सहित कई अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान महिला अपने बयान से पलट गई। साथ ही उक्त महिला ने अपने बयान में बताया कि ऐसा करने के लिए गायत्री प्रजापति ने कहा था। उन्होंने बताया कि, पूरे घटनाक्रम की विवेचना के बाद गायत्री प्रजापति फर्जी केस बनवाने के मामले में दोषी पाएं गये। इस मामले को लेकर पुलिस 24 जुलाई को कोर्ट के सामने आरोपपत्र दाखिल करेगी। पहले से अन्य मामलों में जेल में बंद गायत्री के लिए यह दोहरी मुसीबत की बात है। ऐसे में गायत्री का जेल से निकलना अब बेहद मुश्किल हो जाएगा।

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष भी अभियुक्त

बता दें कि, जून 2015 में दर्ज कराये गए इस मामले में गायत्री प्रजापति के अलावा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी, पूर्व सदस्य अशोक पाण्डेय और अन्य लोग भी अभियुक्त हैं। इस केस में जुलाई 2015 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गयी थी, लेकिन अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर के विरोध याचिका पर सीजेएम लखनऊ के आदेशों के बाद पुनर्विवेचना की गयी। वहीं तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने मार्च 2017 में इसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को दी थी, जिसके द्वारा अप्रैल 2017 में प्रजापति को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया था।

संबंधित खबर : गायत्री प्रजापति को जमानत देने के लिए हुई थी 10 करोड़ रुपए की डील’

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने माना, पैरंट्स के लिए अपने प्यार का बलिदान कर देती हैं महिलाएं

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.