पाकिस्तानी गोलाबारी से एक मेजर सहित तीन जवान शहीद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाकिस्तानी गोलाबारी से एक मेजर सहित तीन जवान शहीदसाभार: इंटरनेट।

जम्मू के राजौरी सेक्टर के केरी एलओसी पर पकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में मेजर सहित तीन जवान शहीद हो गए। जवानों को श्रद्धांजली देते हुए सेना ने कहा कि जवानों का बलिदान हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। जानकारी के अनुसार शनिवार को अचानक दोपहर सवा बारह बजे पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में मेजर मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमेल सिंह, लांस नायक कुलदीप सिंह और सिपाही परगट सिंह घायल हो गए बाद में इन सभी की मृत्यु हो गई। एक अन्य जवान भी घायल हुआ है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। भारत की तरफ से भी मुंहतोड़ गोलीबारी की गई है।

ये भी पढ़ें- शोपियां में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढ़ेर, जवान घायल

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने मेजर व जवानों की शहादत पर उनके परिजनों के प्रति संवदेना जताई है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.