झारखंड आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी बीजेपी में शामिल

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और बीजेपी के महासचिव भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में झारखंड आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी बीजेपी में शामिल हो गईं।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
झारखंड आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी बीजेपी में शामिल

लखनऊ (भाषा)। झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और बीजेपी के महासचिव भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो गईं। उनके साथ आरजेडी के पूर्व विधायक और मंत्री जनार्दन पासवान भी बीजेपी में शामिल हुए।

वहीं आरजेडी ने अन्नपूर्णा देवी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। उनकी जगह पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आरजेडी के प्रदेश महासचिव संजय सिंह यादव ने एक बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी।

संजय सिंह यादव ने बताया, 'आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।' अन्नपूर्णा देवी ने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय तब लिया जब राज्य में महागठबंधन ने आरजेडी को लोकसभा चुनावों के लिए सिर्फ एक पलामू की सीट देने का फैसला किया। जबकि आरजेडी ने महागठबंधन से पलामू के अलावा चतरा की सीट देने की मांग की थी जिसके लिए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा का गठबंधन तैयार नहीं हुआ।

वहीं बीजेपी ने राज्य में अपने हिस्से की तेरह सीटों में से दस पर उम्मीदवार घोषित किए थे जबकि रांची, कोडरमा और चतरा की सीटों पर उसने उम्मीदवार घोषित नहीं किए थे। पिछले लोकसभा चुनावों में इन तीनों सीटों पर उसके उम्मीवार चुनाव जीते थे।

अन्नपूर्णा देवी कोडरमा से आरजेडी की विधायक रही हैं और राज्य में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री भी रही हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में शामिल होने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से राज्य में बीजेपी और मजबूत होगी। वहीं बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव ने अन्नपूर्णा देवी का स्वागत करते हुए कहा कि महागठबंधन बिखराव की ओर है।


       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.