कानपुर सेंट्रल देश का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन, सर्वे में हुआ खुलासा

कानपुर को सबसे ज्यादा 61.06 फीसदी लोगों ने गंदा स्टेशन बताया। इसके बाद पटना जंक्शन का नंबर था, जिसे 60.16 फीसदी लोगों ने बेहद गंदा बताया। लिस्ट में 56 फीसदी मतों के साथ वाराणसी चौथे नंबर पर रहा।

mohit asthanamohit asthana   24 May 2018 5:02 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कानपुर सेंट्रल देश का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन, सर्वे में हुआ खुलासा

भारतीय रेलवे द्वारा कराए गए सर्वे में कानपुर सेंट्रल देश का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा देश में दस और रेलवे स्टेशन हैं जिसमें मुंबई के तीन रेलवे स्टेशन शामिल हैं। ये सर्वे 11 मई से 17 मई के बीच कराया गया था। इसमें मुंबई का कल्याण तीसरा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस पांचवा और ठाणे आठवां सबसे गंदा स्टेशन बताया गया। यात्रियों से बातचीत के आधार पर यह रेटिंग दी गई।
कानपुर को सबसे ज्यादा 61.06 फीसदी लोगों ने गंदा स्टेशन बताया। इसके बाद पटना जंक्शन का नंबर था, जिसे 60.16 फीसदी लोगों ने बेहद गंदा बताया। लिस्ट में 56 फीसदी मतों के साथ वाराणसी चौथे नंबर पर रहा। इसके अलावा इलाहाबाद छठा, पुरानी दिल्ली सातवां, लखनऊ नौवां और चंडीगढ को दसवां सबसे गंदा स्टेशन करार दिया गया। मुंबई के एलटीटी, ठाणे और कल्याण स्टेशनों से रोजाना लंबी दूरी की करीब 90 और 572 लोकल ट्रेनें चलती हैं। सिर्फ कल्याण स्टेशन से ही रोजाना करीब दो लाख 15 हजार यात्री सफर करते हैं।
यहां कराए गए सर्वे में 58.74 फीसदी यात्रियों ने साफ सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर की है। एलटीटी और ठाणे में भी 55 फीसदी से ज्यादा यात्री साफ सफाई को लेकर खुश नहीं दिखे। यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए रेलवे इस तरह का सर्वे कराती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लोगों की परेशानी को देखते हुए स्टेशन परिसरों को ज्यादा साफ सुथरा बनाने की कोशिश जारी है।
(एजेंसी)


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.