सपा के सदस्यों के लिए खादी पहनना अनिवार्य

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सपा के सदस्यों के लिए खादी पहनना अनिवार्यसदस्तया अभियान की शुरूआत करते हुए सपा के सभी पदाधिकारी।

लखनऊ। अगर आप समजावादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं तो आपके लिए खादी और हैंडलूम के कपड़े पहनना अनिवार्य है। जी हाँ, सपा के युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित पोशाक ही पहनना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही सपा के सदस्य सार्वजनिक जगहों और पार्टी कार्यक्रमों में दूसरे कपड़े नहीं पहन पाएंगे। शनिवार को समाजवादी पार्टी के सदस्तया अभियान की शुरूआत करते हुए सपा के सभी सदस्यों के लिए पार्टी की तरफ से ड्रेस कोड जारी किया गया। आपको बता दें कि भारतीय राजनीति में ड्रेस कोड पहले भी रहा है, लेकिन पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने इसे अनिवार्य किया है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इससे पहले आजादी के आंदोलन में गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खादी पहनने के लिए कहा गया था। जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य धोती कुर्ता और युवा कार्यकर्ता खादी का कुर्ता-पाजामा पहननते थे। आजादी के इतने सालों बाद भी कांग्रेस में यह परंपरा अभी चल रही है। सोशलिस्ट और समाजवादी विचारधारा के लोग भी खादी के वस्त्र पहनते थे। लेकिन बदले समय के अनुसार नए समाजवादी लोगों में खादी के कुर्ता पाजाम की जगह लेनिन की सफेद पैंट-शर्ट का प्रचनल बढ़ा। हालांकि, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह आज भी जहां धोती-कुर्ता पहनते हैं, वहीं अखिलेश यादव कुर्ता-पाजामा और सदरी पहनते हैं। कांग्रेस में सफेद कुर्ता पाजाम पहनने का प्रचलन है वहीं भारतीय जनता पार्टी में कलरफुल कुर्ता-पाजाम और धोती- कुर्ता का चलन है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.