'खेती बचाओ यात्रा' पंजाब से पहुंचेगी हरियाणा, राहुल गांधी ने कहा- कृषि कानून किसानों पर हमला, कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
खेती बचाओ यात्रा पंजाब से पहुंचेगी हरियाणा, राहुल गांधी ने कहा- कृषि कानून किसानों पर हमला, कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' आज पंजाब से हरियाणा पहुंचेगी। यात्रा की शुरूआत में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार द्वारा कृषि कानूनों की शुरूआत खाद्य सुरक्षा के मौजूदा ढांचे को नष्ट करने का एक तरीका है और यह पंजाब राज्य को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला है। यह हमारे किसानों के ऊपर हमला है।

राहुल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मोदी सरकार द्वारा कृषि कानूनों की शुरूआत खाद्य सुरक्षा के मौजूदा ढांचे को नष्ट करने का एक तरीका है और यह पंजाब राज्य को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला है। यह हमारे किसानों के ऊपर हमला है।"

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार पहले नोटबंदी लेकर आई। फिर जीएसटी लेकर आई और अब कृषि कानूनों को लेकर आई है। इन सभी के जरिए किसान और गरीब तबके के ऊपर आक्रमण किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इन हमलों को रोकगी और इसके खिलाफ लड़ना जारी रखेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कृषि कानूनों के आने से खाद्य सुरक्षा का ढांचा टूटेगा और इससे सबसे ज्यादा पंजाब और हरियाणा के किसान प्रभावित होंगे। इससे किसानों का भविष्य का रास्ता अवरूद्ध होगा। हमें सभी किसानों की मदद के लिए आगे आना होगा और इनकी रक्षा करनी होगी।

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' आज हरियाणा पहुंचेगी और अब यह प्रोग्राम एक ही दिन का होगा। राहुल की यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब से हरियाणा के पिहोवा पहुंचेंगे। यहां से उनका ट्रैक्टर पर कुरुक्षेत्र जाने का कार्यक्रम है। कुरुक्षेत्र में ही यात्रा संपन्न हो जाएगी।

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि राहुल को ट्रैक्टर यात्रा के साथ हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। गृह मंत्री का कहना है कि राहुल गांधी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वैसे वह सौ दफा आएं, लेकिन आपदा के समय उन्हें ट्रैक्टर रैली पंजाब से हरियाणा लाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले कि मुझे लगता है कि खुद पीएम मोदी को भी ये तीन कृषि कानून समझ नहीं आते हैं। कांग्रेस नेता बोले कि 6 महीने बाद देश में ना रोजगार होगा और ना ही भोजन होगा, क्योंकि सिस्टम को तोड़ दिया गया। लेकिन मेरी इस बात का फिर मज़ाक उड़ाया जाएगा। मोदी सरकार ने इन कानूनों को लेकर सबकुछ तोड़ दिया। आज कम मंडियां हैं, कुछ जगह भ्रष्टाचार है लेकिन किले को ही तोड़ दिया तो किसान नहीं बचेगा, पीएम मोदी सिर्फ अंबानी-अडानी के लिए रास्ता साफ कर रहे हैं।



    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.