सबांग विधानसभा उपचुनाव : तृणमूल कांग्रेस की गीता रानी भुनिया की शानदार जीत, माकपा की रीता मंडल पराजित 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   24 Dec 2017 2:53 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सबांग विधानसभा उपचुनाव : तृणमूल कांग्रेस की गीता रानी भुनिया की शानदार जीत, माकपा की रीता मंडल पराजित निर्वाचन आयोग

कोलकाता (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सबांग विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2017 में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुनिया ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार रीता मंडल को हरा दिया। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को सबांग विधानसभा सीट पर 64,192 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुनिया को 1,06,179 मत मिले जबकि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को उम्मीदवार रीता मंडल ने 41,987 वोट ही हासिल कर पाईं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंतरा भट्टाचार्य 37,476 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि इस उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है जबकि 2016 के विधानसभा चुनावों में उसे केवल 5000 वोट मिले थे।

वहीं, एक साल पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कब्जा करने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी खराब है, कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीब भौमिक 18,060 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मानस भुनिया के इस्तीफा देने के बाद 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। अब वह अपनी नई पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। तृणमूल उम्मीदवार गीता रानी मानस भुनिया की पत्नी हैं।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.