महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हेलीकॉप्टर लातूर में दुर्घटनाग्रस्त  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   25 May 2017 2:25 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  का हेलीकॉप्टर लातूर में दुर्घटनाग्रस्त  महाराष्ट्र के लातूर में गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम का दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर।

लातूर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के लातूर में गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इसमें वे बाल-बाल बच गए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने खुद ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और बताया कि वे सुरक्षित हैं तथा चिंता की कोई बात नहीं है।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "हमारा हेलीकॉप्टर लातूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन मैं और मेरी टीम सुरक्षित हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।"

कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "महाराष्ट्र तथा राष्ट्र के लोगों के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित हूं। मेरी टीम भी ठीक है। किसी अफवाह पर भरोसा न करें।"

मुख्यमंत्री राज्यभर के किसानों से संपर्क बढ़ाने के लिए भाजपा के ‘‘शिवार संवाद सभा' में शिरकत करने के लिए लातूर गए थे। उन्होंने बाद में संवाददातादओं से कहा, ‘‘मैं सुरक्षित हूं। एक छोटी सी दुर्घटना थी। लोगों को अफवाहों में विश्वास नहीं करना चाहिए।''

निलंगा में हवाईपट्टी से उडान भरते ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई थी। वह वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोई घायल नहीं हुआ। मेरे मीडिया सलाहकार केतन पाठक को हल्की चोटें आईं है। महाराष्ट्र की 11 करोड़ जनता की दुआओं मैं सुरक्षित हूं।'' हेलीकॉप्टर का पायलट भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘यह एक नया हेलीकॉप्टर है, हम इस घटना के बारे में पुलिस से जानकारी लेंगे।'' हाल ही में विदर्भ क्षेत्र के गढ़चिरौली की यात्रा के दौरान भी उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आई थी जिसके बाद उन्हें नागपुर के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी थी।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.