लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण की टॉप टेन सीट, जानिए किन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण की टॉप टेन सीट, जानिए किन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। पहले चरण में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों में से कई पर दिग्‍गज नेताओं के किस्‍मत का फैसला होना है। जानिए पहले चरण की टॉप टेन सीट और यहां से लड़ रहे दिग्‍गज नेताओं के बारे में...

1. नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बीजेपी के टिकट से महाराष्ट्र की नागपुर संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्‍याशी नाना पटोले से हैं। नागपुर को आरएसएस का गढ़ कहा जाता है और यहां बीजेपी का दबदबा रहा है। गडकरी ने 2014 में नागपुर से 2.5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

2. असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। ओवैसी इस सीट से तीन बार सांसद चुने गए हैं। इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दबदबा रहा है।

3. चौधरी अजीत सिंह

आरएलडी के अध्‍यक्ष चौधरी अजीत सिंह उत्‍तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चौधरी अजीत सिंह जाटों के बड़े नेता माने जाते हैं। वो यहां गठबंधन के प्रत्‍याशी के तौर पर उतरे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी संजीव बाल्यान से है।

4. जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी उत्‍तर प्रदेश की बागपत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वो भी गठबंधन के बैनर तले ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। बागपत को जाट लैंड और आरएलडी के गढ़ के तौर पर जाना जाता है।

5. जनरल वीके सिंह

पूर्व सेना प्रमुख और विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह उत्‍तर प्रदेश की गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की डॉली शर्मा और गठबंधन उम्मीदवार सुरेश बंसल से है।

6. चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) नेता चिराग पासवान एनडीए गठबंधन के तहत बिहार की जमुई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चिराग पासवान लोजपा अध्यक्ष राम बिलास पासवान के बेटे हैं। उनका मुकाबला रालोसपा उम्मीदवार भूदेव चौधरी से है।

7. जीतनराम मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहार की गया सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा गठबंधन से साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

8. नसीमुद्दीन सिद्दीकी

पूर्व बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी उत्‍तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी कभी बीएसपी के नंबर दो के नेता माने जाते थे।

9. महेश शर्मा

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के अरविंद कुमार सिंह और गठबंधन के प्रत्‍याशी सतवीर से है।

10. किरेन रिजीजू

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू अरुणाचल पश्चिम सीट से मैदान में हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को चुनाव मैदान में उतारा है।

इन 91 सीटों पर हो रही वोटिंग

यूपी- गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ और बागपत

उत्तराखंड- हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल ऊधमसिंह नगर

बिहार- औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई

आंध्र प्रदेश- अमलापुरम, नंद्याल, अनकापल्ली, नरसपुरम, अनंतपुर, नरसरावपेट, अरकू, नेल्लोर, बापत्ला, ओंगोल, चित्तूर, राजमुंदरी, एलुरु, राजामपेट, गुंटूर, श्रीकाकुलम, हिंदुपुर, तिरुपति, कड़पा, विजयवाड़ा, काकीनाडा, विशाखापट्नम, कर्नूल, विजयनगरम, मछलीपट्टनम

अरुणाचल प्रदेश- अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व

असम- तेजपुर, कलियाबोर, जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर

महाराष्ट्र- वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम

ओडिशा- कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट

छत्तीसगढ़- बस्तर

जम्मू कश्मीर- बारामूला, जम्मू

मणिपुर की बाहरी मणिपुर, मेघालय की शिलांग, तूरा और मिजोरम की मिजोरम, नगालैंड की नगालैंड और सिक्किम की सिक्किम सीट पर वोट डाले जाएंगे।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.