थमी मुंबई : जानिए, क्यों सड़क पर उतरे लाखों मराठा
गाँव कनेक्शन 9 Aug 2017 12:05 PM GMT

लखनऊ। मराठा महारैली निकालेजाने से मुंबई शहर जाम में फंसा हुआ है। बुधवार सुबह से ही मुंबई जाम की चपेट में आ चुका है। जाम को लेकर मुंबई पुलिस ने कमर कस ली है। सरकारी नौकरी और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण के लिये मराठा समाज के लोग सड़कों पर उतर आए है।
इस रैली की खास बात ये है कि इसमें कोई नारेबाजी या भाषणबाजी नहीं होगी। मराठा क्रांति के आयोजकों के अनुसार ये मोर्चा 57 जगहों पर एक साथ निकाला जा रहा है। पिछले साल भी 9 अगस्त को भी मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन किया गया था।
ये भी पढ़ें- आज ही के दिन 75 साल पहले शुरू हुआ था भारत छोड़ो आंदोलन, देखें... तब की तस्वीरें
दक्षिण मुंबई के स्कूलों में अवकाश
शहर में जाम की समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने दक्षिण मुंबई के स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने बताया कि बच्चे जाम में न फंसे इसलिये दक्षिण मुंबई के सायन, माहिम, दादर, वरली, व भायखाले के स्कूलों को एक दिन के लिये बंद करने का फैसला लिया है।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories