एमसीडी 2017: 270 सीटों पर मतदान जारी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
एमसीडी 2017: 270 सीटों पर मतदान जारीसुबह से ही लोग लाइन में लगकर वोट दे रहे हैं।

नई दिल्‍ली। एमसीडी यानि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। दिल्ली एमसीडी की 272 सीटों में से 270 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह से ही लोग लाइन में लगकर वोट दे रहे हैं।

मतदान से लेकर 26 अप्रैल को मतगणना होने तक, संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 56 हजार जवानों के हाथों में होगी। दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 272 सीटों के लिए 1 करोड़ 32 लाख 206 मतदाताओं के लिए 13,022 बूथ बनाए गए हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 1,004 उम्मीदवार हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 985 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 548 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

एमसीडी में बीजेपी का 10 साल से कब्जा है। आम आदमी पार्टी ने लगातार बीजेपी पर एमसीडी को लेकर भ्रष्टाचार और कई आरोप लगाती रही है। इस बार आम आदमी पार्टी को काफी उम्मीदें हैं लेकिन अगर पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती तो पार्टी के लेकर अच्छी खबर होगी। अगर पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो पार्टी को आगे दिक्कत आएंगी और अपने नेताओं के असंतुष्ट रवैया पर भी ध्यान देना होगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.