महाराष्ट्र से पहुंचे मजदूर बोले- 'सरकार के कहने से क्या होता, रेल का किराया देकर आए हैं'

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महाराष्ट्र से पहुंचे मजदूर बोले- सरकार के कहने से क्या होता, रेल का किराया देकर आए हैं

कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। 'ट्रेन का 550 रुपए किराया पड़ा है, उसके बाद जिले में आ सके हैं। सरकार के कहने से क्या होता है, हम सबके तो पैसे पड़े हैं। साथ में सात लड़के आए हैं। यहां आने पर फिर खाना मिला। जितने बार भी ट्रेन पर चढ़े उतने बार किराया देना पड़ा।" महाराष्ट्र के मालेगांव से उत्तर प्रदेश के कन्नौज पहुंचे सुमित कुमार ने कहा। वो ट्रेन से लखनऊ और लखनऊ से ट्रेन बस के द्वारा पहुंचे थे। सुमित के मुताबिक बस का किराया नहीं लिया गया है।


मंगलवार को 300 से ज्यादा प्रवासी महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से कन्नौज पहुंचे। महाराष्ट्र के वासिम जिले के मालेगांव जहांगीर से आई पूजा देवी अपने परिवार के 4 सदस्यों के साथ घर लौटीं। रेलवे का टिकट दिखाते हुए वो कहती हैं, सरकार कुछ भी कह रही है लेकिन हमने सभी का टिकट लिया है, एक व्यक्ति का 550 रुपए पड़ा है। ट्रेन में सोशल डिस्टेसिंग का भी कुछ नहीं था।" पूजा की तरह रुबीना भी अपने पैसे से लखनऊ तक पहुंची हैं, जहां से यूपी रोडवेज की बस से उन्हें कन्नौज पहुंचाया गया।

कन्नौज पहुंचे प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें घरों को भेज दिया गया। इस दौरान जिन यात्रियों को बुखार, सर्दी खांसी जैसे लक्षण थे उन्हें रोका गया है। जिला प्रशासन ने बाहर से आए प्रवासियों से 21 दिनों तक घर में ही रहने को कहा है।

इनपुट-अजय मिश्रा


अगर यात्री किराया दे रहे हैं तो सरकार मुफ्त यात्रा की बात क्यों हो रही है?

ट्रेन से प्रवासी यात्रियों को मुफ्त पहुंचाने के सियासी घमासान के बीच दूसरे राज्यों से अपने घरों को लौट रहे ज्यादातर राज्यों के मजदूर अपने टिकट का पैसा खुद चुका रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मजदूरों के टिकट का पैसा कांग्रेस द्वारा दिए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी जारी है। कई राज्यों में पहुंच रहे यात्री खुद टिकट लेकर पहुंचे हैं तो झारखंड समेत कई राज्यों ने स्पेशल ट्रेन चलवाई है। हालांकि इस हफ्ते के शुरुआत में झारखंड आने वाली ट्रेन में यात्रियों ने खुद टिकट के पैसे दिए थे।

ख़बर अपडेट हो रही है..


    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.