केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संभाला कृषि मंत्री पदभार, कहा- किसान समृद्ध होगा, तभी होगा देश का विकास

देश के नए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज दिल्‍ली में कृषि मंत्री का पदभार संभाल लिया है। बता दें कि वह मध्य प्रदेश के सांसद है। पदभार संभालते ही उन्‍होंने कहा कि अगर कृषि फायदे में होगी तभी देश फायदे में होगा, जब किसान समृद्ध होगा, तभी देश का विकास होगा।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संभाला कृषि मंत्री पदभार, कहा- किसान समृद्ध होगा, तभी होगा देश का विकास

देश के नए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज दिल्‍ली में कृषि मंत्री का पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालते ही उन्‍होंने कहा कि अगर कृषि फायदे में होगी तभी देश फायदे में होगा, जब किसान समृद्ध होगा, तभी देश का विकास होगा।

नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वो लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए। इससे पहले 2014 में वह ग्रामीण विकास मंत्री थे। उन्‍होंने कहा कि पीएम सम्मान योजना में अब किसान को पूरा फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-मोदी सरकार ने पहली बैठक में मजदूरों को दिया तोहफा, मिलेगी 3000 रुपए पेंशन

अभी तक इस योजना से 12.5 करोड़ किसानों को ही लाभ मिल रहा था। अब जिन किसानों की उम्र 60 साल हो गई है, उन्हें किसान पेंशन योजना में शामिल किया जा रहा है।

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्‍होंने कि प्रधानमंत्री ऐसी दिशा में काम कर रहें, जिसमें हर किसान हो लाभ मिलेगा। तोमर ने जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कहते हुए कहा कि जैविक खेती के लिए इसका प्रचार प्रसार जरूरी है। जल्‍द ही अधिकारियों के साथ बैठक करके इस पर रणनीति बनाई जाएगी।


इन मंत्रियों ने भी संभाला पदभार


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की प्रचंड जीत के बाद दो दिन पहले उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी। गृह मंत्रालय के लिए दो नवनियुक्त राज्य मंत्रियों जी. के. रेड्डी और नित्यानंद राय ने भी कार्यभार संभाला।


राज कुमार सिंह ने ऊर्जा मंत्रालयों का प्रभार ग्रहण किया है।


केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावेडकर ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार ग्रहण किया। इनके साथ ही राज्य मंत्री बाबुल सुप्रिया ने पर्यावरण एवं वन्य राज्य मंत्री का पद ग्रहण किया है।


केन्‍द्रीय मंत्री व पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में रक्षा मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया।


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.