केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा का आरोप अविश्वसनीय : आप
Sanjay Srivastava 7 May 2017 2:01 PM GMT

नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व जल एवं संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए उसे 'अविश्वसनीय' करार दिया है।
सिसोदिया ने मीडिया से कहा, "केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। कोई इन आरोपों पर विश्वास नहीं करेगा। इन आरोपों का कोई आधार नहीं है।"
सिसोदिया ने कहा कि मिश्रा ने मंत्री पद से हटाए जाने के बाद ये अरोप लगाए हैं। मिश्रा ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने केजरीवाल को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपए लेते देखा था।
देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
मिश्रा को शनिवार को आम आदमी पार्टी के मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था।
New Delhi अरविंद केजरीवाल Manish Sisodia aap आम आदमी पार्टी नई दिल्ली Aam Aadmi Party मनीष सिसोदिया Arvind Kejriwal कपिल मिश्रा Kapil Mishra केजरीवाल को रिश्वत Kejriwal Bribe case Kapil Mishra's allegations
Next Story
More Stories