अब कौन सा ‘नया तमाशा’ करेगी आप : कपिल मिश्रा  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   13 May 2017 1:59 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अब कौन सा ‘नया तमाशा’ करेगी आप : कपिल मिश्रा  आप से बर्खास्त दिल्ली के पूर्व जल एवं संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा का भूख हड़ताल का चौथा दिन।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। आप से बर्खास्त दिल्ली के पूर्व जल एवं संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने अपनी भूख हड़ताल के चौथे दिन शनिवार को चेतावनी दी कि आप 'विदेश यात्राओं के विवाद' से ध्यान हटाने के लिए फिर कोई 'नया तमाशा ' कर सकती है।

मिश्रा ने एक ट्वीट में पूछा, "सत्याग्रह का चौथा दिन-विदेश यात्राओं के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए और कौन सा नया तमाशा किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "चोर सारे सबूत खुद को सौंपने की मांग कर रहा है। उसके बाद वही न्यायाधीश, वकील और गवाह बनकर खुद को बेगुनाह साबित कर देगा।"

मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए महाभारत का एक फोटो भी ट्वीट किया और कहा, "आपके सारे छल और झूठ के चक्रव्यूह के लिए मेरे पास केवल यही जवाब है।"

महाभारत के इस दृश्य में भगवान कृष्ण कुरुक्षेत्र के युद्ध में हथियार न उठाने की शपथ के बावजूद रथ का पहिया उठाकर भीष्म की ओर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं और अर्जुन उन्हें रोक रहे हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बर्खास्त आप नेता बुधवार से अपने आधिकारिक आवास पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि अरविंद केजरीवाल आप के पांच नेताओं - संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक की विदेश यात्राओं का ब्योरा दें।

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.