वेंकैया नायडू देश के पहले उपराष्ट्रपति, जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ : मोदी 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   11 Aug 2017 3:03 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वेंकैया नायडू देश के पहले उपराष्ट्रपति, जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ : मोदी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। एम वेंकैया नायडू ने आज देश के उपराष्ट्रपति के रुप में शपथ लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एम. वेंकैया नायडू का राज्यसभा के सभापति के तौर पर स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उन्हीं की देन है।

मोदी ने कहा, "वह देश के पहले उपराष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ। वेंकैया जी बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि राज्यसभा कैसे काम करता है। लंबे समय से सदन में रहने के कारण उन्हें पता है कि यह कैसे कार्य करता है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सभी सांसदों, चाहे वे मनमोहन सिंह सरकार के रहे हों या मेरी सरकार के, अपने क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सड़क योजना की मांग करते रहे हैं और यह योजना हमें हमारे नए उपराष्ट्रपति नायडू जी ने भेंट की है।"

उन्होंने कहा, "आज देश के सभी शीर्ष पदों पर विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोग हैं, जो हमारे संविधान की परिपक्वता को दर्शाता है।" मोदी ने कहा, "मेरी सरकार में शहरी विकास मंत्री रहते हुए भी वह ग्रामीण तथा कृषि मंत्रालयों के कार्यों में रुचि लेते रहे। वह किसान के बेटे हैं। उन्होंने हमेशा ग्रामीण भारत के विकास के बारे में बात की।"

नायडू ने शुक्रवार को देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित सादे समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार वेंकैया नायडू (68 वर्ष) ने पांच अगस्त को हुए चुनाव में विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को हराया था।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति के तौर पर एम.हामिद अंसारी की जगह ली है, जिन्होंने अगस्त 2007 से लगातार दो कार्यकाल के लिए इस पद पर सेवा दी।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.