नेहरू-गांधी परिवार के कितने व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनें जानिए  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   16 Dec 2017 12:29 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नेहरू-गांधी परिवार के कितने व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनें जानिए  कांग्रेस पार्टी का झंडा।

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने आखिरकार सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की कमान आज संभाल ली। वे आज से आधिकारिक तौर पर पार्टी के अध्यक्ष कहलाएगे। नेहरू-गांधी परिवार के कितने व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनें इस बारे में जानिए।

करीब सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में भले ही सोनिया गांधी सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष पद पर आसीन रही हो किंतु आजादी के बाद पार्टी का नेतृत्व करने वाले कुल 18 नेताओं में से 14 नेहरु-गांधी परिवार से नहीं हैं। राहुल गांधी नेहरु-गांधी परिवार की पांचवीं पीढ़ी के पांचवें ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

यदि आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नजर डाले तो जवाहरलाल नेहरु ने प्रधानमंत्री रहते समय पांच वर्ष, इंदिरा गांधी भी करीब पांच वर्ष, राजीव गांधी भी करीब पांच वर्ष तथा पीवी नरसिंह राव ने भी करीब चार वर्ष तक इस जिम्मेदारी को संभाला।

कांग्रेस में लालबहादुर शास्त्री एवं मनमोहन सिंह दो ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री तो बने किन्तु वे पार्टी के अध्यक्ष नहीं बन पाए।

आजादी के बाद सोनिया जहां 19 वर्ष तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं, वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर उनकी सास इंदिरा गांधी रहीं जिन्होंने अलग-अलग बार कुल सात साल तक इस दायित्व को निभाया।

भारत की स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके नेताओं के नाम वर्षवार इस प्रकार हैं : -

  • 1. आचार्य कृपलानी (1947-1948)
  • 2. पट्टाभि सीतारमैया (1948-1950)
  • 3. पुरषोत्तम दास टंडन (1950-1951)
  • 4. जवाहरलाल नेहरु (1951-1955)
  • 5. यू. एन. धेबर (1955-1959)
  • 6. इंदिरा गांधी (1959-1960 तथा 1978-84)
  • 7. नीलम संजीव रेड्डी (1960-1964)
  • 8. के. कामराज (1964-1968)
  • 9. एस. निजलिंगप्पा (1968-1969)
  • 10. पी. मेहुल (1969-1970)
  • 11. जगजीवन राम (1970-1972)
  • 12. शंकर दयाल शर्मा (1972-1974)
  • 13. देवकांत बरआ (1975-1977)
  • 14. राजीव गांधी (1985-1991)
  • 15. कमलापति त्रिपाठी (1991-1992)
  • 16. पी. वी. नरसिंह राव (1992-1996)
  • 17. सीताराम केसरी (1996-1998)
  • 18. सोनिया गांधी (1998-2017)

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.