Monsoon update: दिल्ली में अगले 48 घंटे में हो सकती है बारिश

दिल्ली में मानसून का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। दिल्ली के लोगों का यह इंतजार अब बहुत जल्दी खत्म हो सकता है। दिल्ली में 6 जुलाई तक पहुंचने की संभावना है

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Monsoon update: दिल्ली में अगले 48 घंटे में हो सकती है बारिश

लखनऊ।दिल्ली में मानसून का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। दिल्ली के लोगों का यह इंतजार अब बहुत जल्दी खत्म हो सकता है। दिल्ली में 6 जुलाई तक पहुंचने की संभावना है। 6 जुलाई से वहां हल्की बारिश की भी संभावना है। निजी मौसम एंजेसी स्काईमेट ने भी आशंका जताई है कि 5 और 6 जुलाई को दिल्ली के मौसम में बदलाव दिख सकता है।

दिल्ली में अगले 24 घंटे बारिश के अनुकूल

मानसून ने गुजरत, अरब सागर, मध्य प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में अपनी दस्तक दे दी है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली का मौसम अगले 24 घंटे के लिए मानसून के अनुकूल बना हुआ है। इन इलाको ठीक ठाक बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-किसानों के जख्मों पर कितना मरहम लगाएगा निर्मला सीतारमण का बजट?

इस बार उम्मीद से कम हुई बारिश

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मध्य भारत को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में मानसून बेहद निराशाजनक रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भी यही स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली में अक्सर मानसून 29 जून को दस्तक दे देता है लेकिन इस बार दिल्ली में मानसून 1 सप्ताह की देरी से पहुंच रहा है। 6 जुलाई के अलावा दिल्ली मे 9 से 11 जुलाई के बीच भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

जून महीने में इस बार 90 प्रतिशत कम बारिश

मॉनसून के आने से पहले जून में प्री-मॉनसून वर्षा बढ़ जाती है। लोगों को गर्मी से व्यापक राहत मिलती है। लेकिन साल 2019 का प्री मॉनसून सीजन भी दिल्ली के लिए अच्छा नहीं रहा है। यहां सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। 1 जून से 3 जुलाई तक के बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महज 6.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश से लगभग 90% कम है। जून के महीने में अक्सर दिल्ली में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.