कश्मीर में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   16 April 2017 12:50 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कश्मीर में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौतदक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला में बीती रात अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसका रिश्तेदार घायल हो गया।

श्रीनगर (भाषा)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला में बीती रात अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसका रिश्तेदार घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात बंदूकधारियों ने पुलवामा जिला में कासबयार स्थित बशीर अहमद डार के घर में घुसकर बशीर और उनके रिश्तेदार अल्ताफ अहमद डार पर गोलियां चलायीं, जिससे दोनों घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बशीर को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि अल्ताफ का उपचार चल रहा है और पुलिस ने मामला दर्ज कर इस सिलसिले में जांच शुरु कर दी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.