बिहार के प्रापर्टी डीलर का शव दिल्ली में बरामद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार के प्रापर्टी डीलर का शव दिल्ली में बरामदप्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ। डेढ़ करोड़ रुपए के लेन-देन को लेकर बिहार के प्रापर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। डीलर की हत्या दिल्ली के फरीदाबाद में दी। जानकारी के मुताबिक मृतक ने घटना के बारे में अपने परिजनों को सूचित कर दिया था। परिजनों ने इसकी सूचना सूरजकुंड थाने की पुलिस को फोन पर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बरामद कर लिया।

बिहार के पटना निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके जीजा प्रवीन (37 साल) प्रॉपर्टी डीलर थे। पटना निवासी वरुण सिंह से जीजा ने किसी को एक प्लॉट दिलाया था। इस प्लॉट के बदले वरुण सिंह को डेढ़ करोड़ रुपए भुगतान किए गए थे, मगर वरुण प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करा रहा था।

ये भी पढ़ें- सुरक्षा को लेकर उच्च न्यायालय ने रेल मंत्रालय को जारी की नोटिस

प्रवीण उससे लगातार रुपए वापस करने या रजिस्ट्री कराने के लिए दबाव डाल रहे थे। 29 नवंबर की शाम वरुण ने प्रवीण को पेमेंट करने के बहाने दिल्ली बुलाया। यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर चार-पांच युवकों ने उन्हें बोलेरो कार में बैठा लिया। उन्हें फरीदाबाद की तरफ ले आए। कार में उनके साथ मारपीट की गई। उनके पैर तोड़ दिए गए। उन्हें दो गोलियां मारी गईं।

ये भी पढ़ें- ‘वर्दी पहनती हूं तो ताकत आ जाती है’

इसके बाद उन्हें अधमरी हालत में सूरजकुंड-पाली रोड पर फेंक कर भाग गए। प्रवीन ने 30 नवंबर की सुबह पटना में पत्नी संगीता को फोन कर सारी घटना बताई। परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद 11 बजे प्रवीन ने फोन उठाना बंद कर दिया। देर शाम पुलिस ने उनका शव सूरजकुंड रोड से बरामद किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.