खाने के दौरान पता चला बर्गर में थी प्लास्टिक, पुलिस ने फास्ट फूड चेन के मैनेजर को किया गिरफ्तार

खाने में परेशानी होने पर उन्होंने बर्गर का हिस्सा बाहर निकालकर देखा तो उसमें प्लास्टिक का टुकड़ा चिपका हुआ था। बाद में पता चला कि प्लास्टिक के टुकड़े से उनके गले का अंदरुनी हिस्सा हल्का सा कट गया है।

mohit asthanamohit asthana   16 May 2018 4:25 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
खाने के दौरान पता चला बर्गर में थी प्लास्टिक, पुलिस ने फास्ट फूड चेन के मैनेजर को किया गिरफ्तार

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक लोकप्रिय अमेरिकी फास्ट फूड चेन बर्गर किंग से बर्गर खरीदना एक व्यक्ति के लिए महंगा पड़ गया। बर्गर में प्लास्टिक का एक टुकड़ा था। इससे उस व्यक्ति के गले में घाव हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में जमानत मिल गई।
पूरा मामला पिछले दिनों 13 मई का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित राकेश कुमार ने आउटलेट से पनीर वेजी बर्गर खरीदा था। राकेश कुमार को बर्गर खाने के दौरान मुंह में किसी ठोस चीज का अहसास हुआ।
खाने में परेशानी होने पर उन्होंने बर्गर का हिस्सा बाहर निकालकर देखा तो उसमें प्लास्टिक का टुकड़ा चिपका हुआ था। बाद में पता चला कि प्लास्टिक के टुकड़े से उनके गले का अंदरुनी हिस्सा हल्का सा कट गया है।
राकेश शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेडी हॉर्डिग अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।
कुछ महीने पहले भी एक ऐसा ही मामला आया था सामने
कुछ महीने पहले चिली बर्गर खाने से दिल्ली के एक युवक के पेट का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। युवक को अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। पीड़ित युवक ने एक रेस्त्रां में चिली बर्गर खाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जीतने वाले को एक महीने तक रेस्त्रां में फ्री खाने का मौका मिलने वाला था।
युवक सबसे ज्यादा चिली बर्गर खाकर विजेता तो बना, लेकिन अगले दिन उसे खून की उल्टियां हुई। बिगड़ती हालत को देखकर घरवालों ने युवक को बीएल कपूर अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने युवक का इंडोस्कोपी कराया तो पता चला कि उसके पेट का अंदरूनी हिस्सा फट गया। डॉक्टरों को पेट की सर्जरी करनी पड़ी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.