प्रियंका गांधी की बोट यात्रा: कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार को बताया दुर्बल

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   19 March 2019 11:10 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रियंका गांधी की बोट यात्रा: कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार को बताया दुर्बल

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है। प्रियंका गांधी ने आज मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर में दर्शन किया। इसके साथ ही दरगाह पर चादर भी चढ़ाई। सोमवार को प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से अपनी बोट यात्रा की शुरुआत की थी। प्रियंका तीन दिन की इस यात्रा में प्रयागराज से वाराणसी जा रही हैं।

इससे पहले सोमवार की शाम प्रियंका भदोही के सीतामढ़ी के वाल्मीकि घाट पर पहुंचीं थीं। प्रियंका ने मंगलवार को अपने दौरे की शुरुआत सीतामढ़ी मंदिर में पूजा के साथ की। इसके बाद कांग्रेस महासचिव भदोही में एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर इलाके की दिक्कतों और मुद्दों के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद प्रियंका गांधी आज मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर पहुंची। प्रियंका ने यहां पूजा अर्चना की। अपने दौरे के दौरान प्रियंका लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही हैं। मंगलवार को ही प्रियंका ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि आप कहते हैं कि आप शक्तिमान हैं, आप बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है तो रोज़गार क्यों नहीं दिया, क्योंकि ये इनकी दुर्बलता है। ये दुर्बल सरकार है।

बता दें कि प्रियंका ने आज मशहूर कंतित मजार शरीफ पर भी पहुंचीं। यहां उन्‍होंने मत्था टेका और चादर चढ़ाई। प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्‍हें पूर्वी यूपी का प्रभार सौंपा गया है। इसी के तहत प्रियंका यह यात्रा कर रही हैं।


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.