वीडियो: बेटी पैदा हुई तो देवर ने भाभी को हॉकी से पीटा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वीडियो: बेटी पैदा हुई तो देवर ने भाभी को हॉकी से पीटामहिला को हॉकी से पीटता युवक।   फोटो साभार एएनआई

पटियाला। पंजाब से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। उसमें एक महिला को कुछ लोग बुरी तरह पीट रहे हैं। खबरों के मुताबिक, महिला को उसका देवर अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हॉकी स्टिक से पीट रहा है। कथित तौर पर महिला को लड़की को जन्म देने और दहेज की वजह से पीटा गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना 14 जुलाई की है। इसके लिए दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, महिला का नाम मीना कश्यप है। उसकी दलजीत सिंह नाम के शख्स से शादी हुई थी। मीना ने कुछ दिन पहले लड़की को जन्म दिया जिसको उसके ससुरालवाले अपनाने को तैयार नहीं थे।

लड़की के पिता ने बताया है कि दो साल पहले शादी हुई थी और अब लड़की होने पर उनसे सात लाख रुपए मांगे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है। महिला इस वक्त अपने पति से अलग रह रही थी। महिला जहां रह रही थी वहीं उसके देवर ने आकर हमला किया। वीडियो में एक महिला नीचे बैठी हुई है और आसपास सामान बिखरा हुआ है। महिला लगातार चिल्ला रही है। फिर भी लड़का उसे हॉकी से मार रहा है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.