मेरठ में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- कश्मीर मसले का हल जल्द निकलेगा 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मेरठ में गरजे राजनाथ सिंह, कहा-  कश्मीर मसले का हल जल्द निकलेगा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह। फाइल फोटो

मेरठ (भाषा)। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल जल्द निकल जाएगा और इसके लिए प्रयास जारी हैं। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादियों द्वारा दो भारतीय सैनिकों के सिर काटने की बर्बरता का हमने समुचित जवाब दिया है। कश्मीर मसले का जल्द हल निकल जायेगा, जिसके लिए हरसंभव प्रयास जारी है।

उन्होंने केंद्र सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल को सफल बताया और 47 मिनट के भाषण में भ्रष्टाचार, नोटबंदी, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, पाकिस्तान, कश्मीर विवाद, किसान फसल योजना, उज्ज्वला योजना, आर्थिक अर्थव्यवस्था, बेनामी सम्पत्ति, महंगाई, विकास दर, शिक्षा, आदिवासियों के उत्थान, कैशलैस, डिजिटल इंडिया, आतंकवाद, इसरो और सर्जिकल स्ट्राइक आदि का जिक्र किया।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले भारत की जनता ने नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताया और पूर्ण बहुमत से संसद में पहुंचाया। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के खाते खुलवा रहे थे तो कांग्रेसियों के माथे पर बल पड़ रहे थे। खाते खोलने का परिणाम है कि किसान, मजदूर और व्यापारी सभी की सब्सिडी उनके खाते में पहुंचती है। सरकारी कार्यालयों की परिक्रमा जनता के लिए कम हो गई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी हुई तो कांग्रेस ने कहा कि नोटबंदी भाजपा की कब्रगाह बन जाएगी। लेकिन परिणाम उलट हुआ, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत मिला। उज्ज्वला योजना में देश की पांच करोड़ महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए गए।

ये भी पढ़ें : 79 साल बाद जागा द्रविड़नाडु का जिन्न, पढ़िए क्यों भारत के ये 4 राज्य कर रहे अलग देश की मांग

सिंह ने कहा कि सरकार ने अभी तक 3.52 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। ढाई हजार करोड एलईडी वल्ब विद्युत विभाग से जनता में वितरित कराए। गांवों को अब 18 घंटे और शहर को 23 घंटे अवरुद्ध बिजली आपूर्ति हो रही है। सिंह ने कहा कि किसानों के लिए किसान फसल बीमा योजना सुरक्षा कवच साबित हुआ है। किसान अपनी फसल कम दामों में बेचने को मजबूर था लेकिन देश की सभी मंडियों को इंटरनेट से जोड़कर किसान का बेटा अपनी फसल किसी भी मंडी में बेच सकता है। सिंह ने वादा किया कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी होगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.