लालू यादव को एम्स से वापस भेजा गया रांची

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लालू यादव को एम्स से वापस भेजा गया रांचीसाभार:एएनआई।

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव का पिछले एक महीने से दिल्ली के एम्स में किडनी और दिल से जुड़ी बीमारियों का इलाज चल रहा है। लालू चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद से ही रांची की जेल में बीमार चल रहे थे इसलिए उन्हें रांची के अस्पताल से एम्स भेजा गया था। अब उनको एम्स से वापस रांची के अस्पताल में भेजा जा रहा है। आज लालू के रांची जाने से पहले सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे हाल-चाल लेने के लिए आए दोनों में करीब आधे घंटे बात-चीत हुई। हालांकि लालू ने एम्स को पत्र लिखकर रांची न जाने की बात कही थी।

एम्स के डायरेक्टर को लालू ने चिट्ठी में लिखा है, अभी मेरी तबियत ठीक नहीं हुई है। मैं किडनी इंफेक्शन, हृदय रोग, शुगर समेत कई बीमारियों से ग्रसित हूं। मेरी अस्पताल से छुट्टी करने की कार्रवाई हो रही है। अगर मुझे एम्स से रांची भेजा जाता है और मेरे जीवन पर इसका कोई ख़तरा उत्पन्न होता है तो इसकी पूरी जवाबदेही आपको होगी।''

लालू ने प्रशासन से कहा था कि उनको रांची मेडिकल कॉलेज में वह सुविधा नहीं मिलेगी जैसी एम्स में मिल रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें वापस रांची न भेजा जाए। इसी बीच ऑल इंडिया मेडिकल साइंस ने बयान जारी कर कहा है कि लालू यादव को एम्स उनकी गंभीर बीमारियों के मैनेजमेंट के लिए भेजा गया था। अब वह बिल्कुल फिट हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.