साइना नेहवाल की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाएंगी श्रद्धा कपूर      

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
साइना नेहवाल की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाएंगी श्रद्धा कपूर       साइना फिल्म 

मुंबई, (भाषा)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘साइना' में ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

बॉलीवुड में खिलाड़ियों पर बायोपिक बनने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुक्केबाज मैरी कॉम, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और धावक मिल्खा सिंह पर भी फिल्में बन चुकी हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर भी बायोपिक बन रही है।

श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर साइना की तस्वीर साझा करते हुए उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बडे पर्दे पर साइना की भूमिका निभाने का मौका मिलने पर वह काफी गौरवान्वित हैं।

श्रद्धा ने लिखा, ‘‘साइना नेहवाल लाखों लोगों की प्रेरणा हैं। युवाओं की एक आदर्श है। उंचाईयों तक पहुंचने का उनका सफर बेहतरीन रहा और मैं गौरवान्वित हूं की मुझे अपनी आने वाली फिल्म ‘साइना' में उनकी भूमिका निभाने का मौका मिला है।''

श्रद्धा ने आगे लिखा कि उन्होंने कहा कि ‘साइना' उनकी अभी तक की सबसे मुश्किल फिल्म होने वाली है। फिल्म की तैयारी बहुत-बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाली है। यह अभी तक की मेरी सबसे कठिन फिल्म होने वाली है। मुझे शुभकामनाएं दें। ‘स्टेनली का डब्बा' और ‘हवा हवाई' के निर्देशक अमोल गुप्ते ‘साइना' का निर्देशन करेंगे।

श्रद्धा इन दिनों अपनी एक और बायोपिक ‘हसीना' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म में वह दाउद इब्राहम की बहन हसीना पारकर की भूमिका निभा रही हैं।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.