भारतीय सेना ने लद्दाख में हिमस्खलन में फंसे 71 पर्यटकों को बचाया  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   28 March 2017 1:46 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारतीय सेना ने लद्दाख में हिमस्खलन में फंसे 71 पर्यटकों को बचाया  भारतीय सेना।

श्रीनगर (भाषा)। जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में चांग ला दर्रा और तांगत्से गांव के बीच हिमस्खलन के कारण फंसे 21 महिलाओं और बच्चों समेत 71 पर्यटकों को सेना ने बचा लिया है।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

एक रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘पूर्वी लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने चांग ला और तांगत्से के बीच हिमस्खलन के कारण चांग ला दर्रा में फंसे लोगों की मदद की।''

बयान में कहा गया है, ‘‘21 महिलाओं और बच्चों सहित 71 पर्यटकों को बचा लिया गया और उन्हें चिकित्सीय सहायता, भोजन, कपडे और रहने की जगह मुहैया कराई गई।'' बहरहाल, प्रवक्ता ने इसकी जानकारी नहीं दी कि यह हादसा कब हुआ।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.