सुषमा स्वराज ने अपने आखिरी ट्वीट में क्या कहा ?

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सुषमा स्वराज ने अपने आखिरी ट्वीट में क्या कहा ?

सुषमा स्वराज, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री से लेकर देश की विदेश मंत्री तक, ये नाम जहां रहा चर्चित रहा। भारतीय राजनीति का यह सशक्त नाम अब इस दुनिया में नहीं है। मौत के बाद उनका एक ट्वीट खूब शेयर किया जा रहा है, पढ़ा जा रहा। लोग स्क्रीनशॉट लेकर इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

एम्स लाये जाने से ठीक पहले 7:23 मिनट पर उन्होंने एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए अपने ट्वीट में लिखा-

"प्रधान मंत्री जी- आपका हार्दिक अभिनन्दन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।"

भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता और मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात एम्स में निधन हो गया। वे 67 साल की थीं। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें 9 बजे एम्स ले जाया गया जहां 11:18 मिनट पर डॉक्टरों ने उनकी निधन की जानकारी दी।

पार्थिव देह बुधवार को तीन घंटे के लिए भाजपा मुख्यालय में रखी जायेगी। तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।


सुषमा स्वराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं। 2019 में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। 2016 में उनका लीवर बदला गया था।

मंगलवार देर उनकी मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। मोदी ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। मोदी ने ट्वीट करके लिखा, "असाधारण नेता के निधन से भारत शोकाकुल है।' उन्होंने कहा कि वह भूल नहीं सकते कि कैसे पूर्व विदेश मंत्री बिना थके काम करती थीं।"

पीएम मोदी ने आगे कहा कि यहां तक कि जब उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था तब भी वह अपने काम के साथ न्याय करने के लिए जो कर सकती थीं करती थीं और अपने मंत्रालय के मसलों से वाकिफ रहती थीं।

यह भी पढ़ें- क्या है कार्डियक अरेस्ट जिससे सुषमा स्वराज की हुई मौत

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.