कश्मीर मुद्दे पर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं: जितेंद्र सिंह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कश्मीर मुद्दे पर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं: जितेंद्र सिंहकेंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह।

जम्मू (भाषा)। केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि कश्मीर मुद्दा सुलझा हुआ है और इस पर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं है। हालांकि, एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही इसे सुलझा सकते हैं।

महबूबा ने शनिवार को कहा था कि सिर्फ मोदी ही कश्मीर मुद्दे को सुलझा सकते हैं और उनसे 70 साल पुराने मुद्दे पर कठिन बिंदु से बाहर ले जाने की अपील की थी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सिंह ने रियासी जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दा सुलझा हुआ है और इस पर विवाद की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस मुद्दे को उठाना चाहते हैं वे ऐसा निहित राजनीतिक स्वार्थ को लेकर कर रहे हैं क्योंकि वे लोग सत्ता से बाहर कर दिए गए हैं या इसलिए कि वे तथाकथित अलगाववादी खेमे से जुड़े हुए हैं और अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए कश्मीर को अशांत बनाए रखने में उनका निहित स्वार्थ है।

अब यह धारणाओं की लड़ाई है और हम इसे निर्णायक रुप से लड़ने के लिए तैयार हैं।
जितेन्द्र सिंह, केंद्रीय मंत्री

उन्होंने कहा कि भारत के 125 करोड़ लोगों के लिए कश्मीर एक बंद अध्याय है और हम मुट्ठी भर स्वघोषित कार्यकर्ता या स्वयंभू बुद्धिजीवियों को इस अध्याय को फिर से खोल कश्मीर के युवाओं के भविष्य को बंधक बनाये रखने की अनुमति नहीं देंगे।

महबूबा की पार्टी जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ गठजोड़ कर सरकार चला रही है। उन्होंने कहा था, ‘‘उनके (प्रधानमंत्री के) पास एक मजबूत जनादेश है। वह जो कुछ भी फैसला लेंगे देश उनका समर्थन करेगा।''

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.