त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव की तारीख तय

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव की तारीख तयसाभार: इंटरनेट।

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव होंगे और मेघालय एवं नागालैंड में 27 फरवरी को। तीनों राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 मार्च को आएंगे। तीनों राज्यों में वीवी पैट से किया जाएगा मतदान। राज्यों में तुरंत आचार संहिता लागू। इन तीनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 6 मार्च को नागालैंड का 13 मार्च को और त्रिपुरा का 14 मार्च को समाप्त हो रहा है।

गौरतलब है कि मेघालय में कांग्रेस की सरकार है जबकि त्रिपुरा में 1993 से माकपा की सरकार सत्ता में हैं और वहीं नागालैंड में नागा पीपुल्स फ्रंट की सरकार है और उसे बीजेपी का समर्थन है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.