नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो जवान घायल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो जवान घायलनियंत्रण रेखा पर गोलीबारी।

जम्मू (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार देर रात को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में गोलीबारी की, जिसमें दो जवान घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, ''पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी शुरू कर दी।''

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के जवानों ने छोटे व स्वचालित हथियारों व मोर्टार के इस्तेमाल किए। गोलीबारी देर रात 1.30 बजे शुरू हुई। भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से इसकी प्रतिक्रिया दी। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.