लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को सीएम ने बांटा स्मार्ट फोन, कहा- अब समय से निपटेंगे भूमि विवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे गांवों से सरकार को समय पर रिपोर्ट मिला करेगी और भूमि संबंधी विवादों का भी समय पर निवारण होगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था में भी सुधार होगा।

Manish MishraManish Mishra   22 Feb 2019 1:03 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को सीएम ने बांटा स्मार्ट फोन, कहा- अब समय से निपटेंगे भूमि विवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को स्मार्ट फोन बांटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे गांवों से सरकार को समय पर रिपोर्ट मिला करेगी और भूमि संबंधी विवादों का भी समय पर निवारण होगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था में भी सुधार होगा।

स्मार्टफोन वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको समय के अनुसार ढलने की जरूरत होती है। भूमि संबंधी मामलों में भी अब तेजी लाने की जरूरत है और ऐसा स्मार्ट फोन के प्रयोग से संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को इस स्मार्ट फोन के प्रयोग के लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

सीएम ने कहा कि इस स्मार्टफोन के द्वारा लेखपाल नक्शे को कम समय में एक जगह से दूसरे जगह तक भेज सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे भू-माफियाओं से भी प्रदेश को छुटकारा मिलेगा। इस प्रक्रिया से निवास प्रमाण पत्र सहित कई सरकारी कागजात बनाने में भी कम समय लगेगा। उन्होंने कहा कि तकनीक का बेहतर उपयोग करके जमीन संबंधी विवादों का समयबद्ध निस्ताारण होगा जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।



उन्होंने राजस्वा कर्मियों से भी इस दिशा में बेहतर काम कर बेहतर परिणाम देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों का कार्य आम जनमानस से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। इस कार्य को बेहतर ढंग से किया जाना चाहिए।


       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.