डेरा समर्थकों की हिंसा : उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डेरा समर्थकों की हिंसा : उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी  हरियाणा में अलर्ट जारी होने के बाद की तस्वीर।

लखनऊ (भाषा)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज बलात्कार के मामले में हरियाणा की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद वहां फैली हिंसा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भी ऐहतियातन अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आनन्द कुमार ने यहां बताया कि हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराये जाने के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर खासकर हरियाणा तथा दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी को भी प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रशासन को चौकस रहने को कहा गया है। मालूम हो कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा की अदालत द्वारा बलात्कार का दोषी ठहराये जाने के बाद वहां व्यापक हिंसा हुई है।

ये भी पढ़ें:डेरा प्रमुख राम रहीम को दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा, आगजनी और पथराव, तीन की मौत

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.