जापान का मालवाहक जहाज डूबा, 11 भारतीय लापता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जापान का मालवाहक जहाज डूबा, 11 भारतीय लापताप्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ। फिलीपींस के समुद्र तट के करीब शुक्रवार को एक मालवाहक जहाज डूब गया। इस जहाज पर कुल 26 भारतीय सवार थे। इनमें से चालक दल के 11 सदस्यों के लापता होने की खबर है। जापानी तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी है। जापान के तटरक्षक बल के मुताबिक, हादसे की वजह इलाके में आया एक तूफान है।

भेजे थे संकट के सिग्नल

जापानी तटरक्षक बल की ओर से इस संबंध में जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हांगकांग में रजिस्टर्ड 33,205 टन के एमराल्ड स्टार को 26 भारतीय नागरिकों के साथ शुक्रवार सुबह भेजा गया था। जहाज की ओर से संकट के सिग्नल भी भेजे गए थे।

यह भी पढ़ें- कोलकाता से इलाहाबाद तक चलेंगे पानी के जहाज

15 चालक दल सदस्यों को बचाया गया

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब जहाज फिलीपींस के उत्तरी तट से करीब 280 किलोमीटर पूर्व में था। जापान के तटरक्षक बल को जहाज की ओर से संकट के सिग्नल मिले थे। हालांकि उस क्षेत्र से जा रहे तीन अन्य जहाजों ने चालक दल के 15 सदस्यों को बचा लिया। चालक दल के 11 सदस्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि जहाज समुद्र में डूब चुका है।

यह भी पढ़ें- गोबर से लाखों का कारोबार करना है तो लगाइए बॉयो सीएनजी बनाने का प्लांट, पूरी जानकारी

तूफान के कारण राहत कार्य में दिक्कत

जापान के तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने बताया कि हमने दो गश्ती नाव और तीन हवाई जहाज भारतीय चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए लगाए हैं। हालांकि तूफान की वजह से राहत कार्य में काफी दिक्कत आ रही है। गौरतलब है कि फिलीपींस के रास्ते जापान से भारत का रूट खतरनाक रूट माना जाता है। हाल ही में भारतीय नौसेना ने यहां फिलीपींस के एक व्यापारिक जहाज कोरिएज ईडन को समुद्री लुटेरों के कब्जे से मुक्त कराया था। इस विमान में सवार सभी 19 व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने में भारतीय नौसेना कामयाब रही थी।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.