नाव पलटने से दो महिलाओं की डूबकर मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नाव पलटने से दो महिलाओं की डूबकर मौतबचाव कार्य जुटे जवान।

मंदसौर, मध्य प्रदेश(भाषा) । जिला मुख्यालय से करीब 115 किलोमीटर दूर शामगढ के निकट गांधी सागर बांध के डूब क्षेत्र में एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बताया कि यह हादसा कल रात उस वक्त हुआ, जब यह नाव छह महिलाओं को ले जा रही थी। हालांकि, इनमें से चार महिलाओं ने तैरकर अपनी जान बचा ली।उन्होंने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान प्रेमबाई उम्र 30,सानीबाई उम्र60 के रुप में की गई है। ये दोनों बकाना गांव की रहने वाली थी।''

वर्मा ने बताया कि ये दोनों महिलाएं तैरना नहीं जानती थी। दोनों के शवों को आज सुबह बांध से निकाल लिया गया है और उनके परिजन को सौंप दिया गया है।उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये महिलाएं अपनी खेतों से काम करके अपने घरों को लौट रही थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.