किसान के बेटे ने किया जिले का नाम रोशन

सरकार ने मंगल दलों को सक्रिय करने के लिए वर्ष 2017-18 से राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ एवार्ड योजना शुरू की है।

Ajay MishraAjay Mishra   13 July 2018 2:54 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसान के बेटे ने किया जिले का नाम रोशन

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में पहली बार शुरू हुए राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड में किसान के बेटे विवेक कुमार सैनी ने कब्जा जमा लिया। देवरिया और हरदोई का दूसरा और तीसरा स्थान आया।

सरकार ने मंगल दलों को सक्रिय करने के लिए वर्ष 2017-18 से राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ एवार्ड योजना शुरू की। इसका शासनादेश करीब एक साल पहले आ गया था। यूपी की राजधानी लखनऊ से करीब 150 किमी दूर कन्नौज के गंगधरापुर गाँव के हरिश्चन्द्र सैनी के 27 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार सैनी युवक मंगल दल चलाते हैं। "उत्तर प्रदेश में कन्नौज से मुझे पहला पुरस्कार मिला है। यूथ एवार्ड की डिटेल जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में जमा की थी।" विवेक ने बताया।

"हम पांच भाई-बहन हैं। छोटा होने की वजह से मुझे छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है। वर्ष 2016 में मैने हिंदी और अंग्रेजी साहित्य से स्नातक पास किया। एनसीसी, योगा, खेलकूद और युवा कल्याण विभाग की योजनाओं में रुचि है। इनके प्रमाण पत्र भी हैं।" विवेक ने बताया, "स्वच्छता, गंगा सफाई, खेलकूद में युवाओं का मार्गदर्शन, जैविक खेती को बढ़ावा, सौर ऊर्जा, नशा मुक्ति और डिजिटल इंडिया बिंदु पर काम किया। इसमें नशा मुक्ति और खेलकूद पर खासा जोर रहा। अब तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ग्रही बनकर काम करने लगा हूँ।"

यह भी पढ़ें- यूपी: कन्नौज में महिलाओं के लिए बना पिंक शौचालय, मोबाइल चार्जिंग के साथ बच्चों के खेलने का भी होगा इंतजाम


जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी अमिताभ कुमार ने बताया, "एक लाख का पुरस्कार मंगल दल को मिलेगा। रक्तदान, पुस्तकालय, जलस्रोत, सोलर, स्वास्थ्य समेत आठ-नौ काम पुरस्कार के लिए शामिल किए गए हैं। सूबे में पहला पुरस्कार कन्नौज को मिला है इससे और लोग भी प्रेरित होंगे।"

उन्होंने आगे बताया, "सामाजिक कार्य भी अब अर्थपूर्ण होंगे, क्योंकि एक लाख का पुरस्कार मिला है। एक ही आवेदन था आगे से हर ब्लॉक से एक-एक आवेदन कराने का प्रयास होगा। डीएम साहब, सीडीओ साहब और मैं कमेटी में था। सौ में 88 नम्बर मिले, जिसकी वजह से ये मुकाम मिला।"

इन जिलों का भी रहा स्थान

देवरिया के बनकटा मिश्र निवासी कौशलेंद्र मिश्र को दूसरा और हरदोई के नयागांव निवासी शिवओम सिंह का युवक मंगल दल में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

महिला मंगल दल में रेखा अव्वल

महिला मंगल दल में हरदोई के मानपुर निवासी रेखा तिवारी, चंदौली की निगुरा निवासी पूनम यादव और बलरामपुर के सिसई की पूनम सिंह को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

यह भी पढ़ें-कन्नौज से महाराष्ट्र और हैदराबाद तक जाता है मक्का

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.