दशहरी के उत्पादकों को मिलेगा बढ़िया दाम

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दशहरी के उत्पादकों को मिलेगा बढ़िया दामगाँव कनेक्शन

लखनऊ। पानी की कमी और तेज हवा के चलते मलिहाबाद में आम गिरे जा रहे हैं। इसके चलते आम के महंगे होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं आंधी-पानी से दूसरे प्रदेशों में आम उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। आम के महंगे होने से आम व्यापारियों को इस बार काफी मुनाफा होने वाला है। गुजरात और आंध्रा प्रदेश में पिछले दिनों आयी तेज आंधी और बारिश की वजह से वहां पर आम काफी बर्बाद हुआ है। 

गुजरात के केसर और आंध्रा प्रदेश के बादाम किस्म की फसल इस बार बहुत कमजोर हुई है। जिस वजह से लखनऊ के दशहरी के दाम अभी से बढ़ने लगे हैं। पिछली बार आम 16 रुपए किलो में बाहर भेजा गया था लेकिन इस बार 20 रुपए तक दाम बढ़ने की उम्मीद है। दुबग्गा मंडी की अढ़ाती मोहम्मद हुसैन दूसरे प्रदेशों से आम मंगाते हैं और यहां से आम दूसरे प्रदेशों में भिजवाते हैं, “शुरुआत में तो आंध्रा प्रदेश का बादाम आम खूब आ रहा था, इस समय बादाम आम की बीस किलो की एक पेटी 12 सौ से 13 सौ रुपये में बिक रहा है। वहीं इस समय दशहरी आम अभी से 10-12 रुपए में थोक के भाव बिकने लगा है। बीस मई से यही आम 20-25 रुपए में बिकेगा।” 

राजधानी के 26,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम के बाग हैं, मलिहाबाद में 9,242 हेक्टेयर और माल में 10,000 हेक्टेयर आम के बाग हैं। हैदराबाद के आम के व्यापारी बाजी सईद बैंगन पल्ली और बादाम किस्मों के आम का व्यापार करते हैं, इस बार आम का आम उत्पादन वहां पर घटा है। बाजी सईद बताते हैं, “इस बार हमारे यहां आम का उत्पादन कम हुआ है, अभी से ही आम बहुत महंगा बिकने लगा है।” महाराष्ट्र,  गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश के व्यापारियों ने दशहरी आम के लिए पहले से ही बुकिंग शुरू कर दी है। 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.