नासा ने ढूंढ निकाले पृथ्वी जैसे 10 नए ग्रह, इन पर हो सकती है जीवन की संभावना

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नासा ने ढूंढ निकाले पृथ्वी जैसे 10 नए ग्रह, इन पर हो सकती है जीवन की संभावनाप्रतीकात्मक फोटो।

वाशिंगटन। स्पेस एजेंसी नासा ने हमारे सौर मंडल के बाहर 219 नए ग्रहों को खोज निकाला है। पृथ्वी जैसे दूसरे ग्रहों की खोज लंबे समय से की जाती रही है। इसी कड़ी में नासा को पृथ्वी के आकार के 10 ऐसे ग्रहों का पता चला है जिन पर पानी और जीवन के अनुकूल अन्य परिस्थितियां भी मौजूद हैं। नासा ने मंगलवार को इन ग्रहों की जानकारी दी।

इन ग्रहों को एक्सोप्लेनेट्स कहते हैं जिनका मतलब है ऐसे ग्रह जो हमारे सौर मंडल से बाहर स्थि
त हैं। केपलर मिशन ने 219 संभावित ग्रहों का एक सर्वे जारी किया है। ये ग्रह हमारे सौर मंडल के बाहर हैं, जिनके बारे में आकाशगंगा को स्कैन करने के लिए 2009 में शुरू की गई अंतरिक्ष वेधशाला द्वारा पता लगाया गया था।

केपलर ने 4034 संभावित ग्रहों की खोज की है जिनमें से 2335 ग्रहों की अन्य टेलिस्कोप्स ने भी पुष्टि की है। इन 10 नए ग्रहों के सामने आने के बाद आकाशगंगा के आसपास रहने योग्य क्षेत्र (हैबिटेबल ज़ोन) में मौजूद ग्रहों की संख्या 50 हो गई है।

केपलर टेलिस्कोप को ग्रहों की मौजूदगी का तब पता चला जब एक तारे की चमक में मामूली बूंदे (मिनस्क्यूल ड्रॉप्स) देखी गईं। ये ड्रॉप्स तब आते हैं जब एक ग्रह तारे को पार करता है, इसे ट्रांजिट कहा जाता है।

पृथ्वी जैसे सूर्य की करते हैं परिक्रमा

ये दसों ग्रह सूर्य की परिक्रमा उतनी ही दूरी से कर रहे हैं जितनी दूरी से पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है। इस कारण इन ग्रहों पर पानी और जीवन के अनुकूल अन्य स्थितियां हो सकती हैं।

एक लाख पचास हजार तारों का किया गया अध्ययन

नासा का कहना है कि ग्रहों की ये नई सूची संभावित ग्रहों का अभी तक किया गया सबसे ज्यादा पूर्ण और विस्तृत सर्वे है। टेलिस्कोप ने सिग्नस तारामंडल में 1,50,000 तारों का अध्ययन किया है। यह सर्वे अब पूरा हो चुका है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.