गीतकार-गायक बॉब डिलन ने स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार स्वीकारा : स्वीडिश मीडिया  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   2 April 2017 6:49 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गीतकार-गायक बॉब डिलन ने स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार स्वीकारा : स्वीडिश मीडिया  गीतकार और गायक बॉब डिलन।

स्टॉकहोम (एएफपी)। कई महीनों की अनिश्चितताओं और विवादों के बाद गीतकार और गायक बॉब डिलन (75 वर्ष) ने अंतत: एक उल्लासपूर्ण कार्यक्रम में अपना नोबेल सहित्य पुरस्कार आखिरकार स्वीकार कर लिया है।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने वाली स्वीडिश अकादमी ने लंबे समय से जारी इस अटकल पर विराम लगा दिया कि क्या गीतकार बॉब डिलन स्वर्णपदक और डिप्लोमा ग्रहण करने के लिए स्टॉकहोम में कार्यक्रम का इस्तेमाल करेंंगे या नहीं। उन्हें इस पुरस्कार के लिए अक्तूबर में चुना गया था।

अकादमी की स्थायी सचिव सारा डेनियस ने अपने ब्लॉग में लिखा कि स्टॉकहोम में एक निजी समारोह में डिल को ये भेंट किए गए जहां अकादमी के 12 सदस्य मौजूद थे। डिलन को उनके गीतों के लिए साहित्य में यह नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

डिलन ऐसे पहले गीतकार है जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया गया है और इसके साथ ही वह नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारों की श्रेणी में शिामल हो गये हैं। बैठक एक गुप्त स्थान पर हुई। स्वीडिश अकादमी ने किसी तरह की टिप्पणी से इनकार किया।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.