लंदन में दो आतंकी हमले, वैन से लोगों को कुचला, रेस्त्रां में लोगों को मारे चाकू

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लंदन में दो आतंकी हमले, वैन से लोगों को कुचला, रेस्त्रां में लोगों को मारे चाकूहमले के बाद तैनात पुलिस

लंदन। आतंकी हमलों से एक बार फिर लंदन दहल गया है। शनिवार को यहां दो आतंकी हमले हुए। ख़बरों के अनुसार लंदन के मशहूर पर्यटक स्थल लंदन ब्रिज (टॉवर ब्रिज) पर शनिवार को एक तेज रफ्तार वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। फिलहाल लंदन ब्रिज को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस घटना में अभी तक एक की मौत की खबर है जबकि करीब 10 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की ख़बर है।

इसके अलावा एक अन्य घटना में ब्रिज के ही नज़दीक एक रेस्त्रां में एक युवक ने वहां खाना खा रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। साथ ही यहां के वॉक्सहॉल इलाके में गोलीबारी के समाचार हैं। मीडिया में आ रही ख़बरों में दो लोगों की मौत की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

खबरों के अनुसार, लंदन ब्रिज पर उस समय हंगामा मच गया जब एक वैन ने वहां पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारनी शुरू कर दी। सूचना के बाद लंदन पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद से ही लंदन ब्रिज बंद कर दिया गया है।


     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.