लोकसभा चुनाव 2019 : बिहार में बीजेपी-जदयू के प्रत्याशियों की घोषणा, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा
एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है जिसमें भाजपा नेता गिरिराज सिंह बेगूसराय सीट से, सारण से राजीव प्रताप रूडी, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे
गाँव कनेक्शन 23 March 2019 6:50 AM GMT

पटना। बिहार में एनडीए गठबंधन ने लोकसभा चुनाव के लिए 40 सीटों में से 39 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। एनडीए की जारी सूची में जहां बीजेपी के शत्रुघ्न सिन्हा और शाहनवाज हुसैन का टिकट कटा है, वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नवादा की बजाय बेगूसराय से मैदान में उतारा गया है।
BJP in-charge for Bihar, Bhupendra Yadav: Union Minister Ravi Shankar Prasad to be BJP's candidate from Patna Sahib.#LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/LIVPmAFOLA
— ANI (@ANI) March 23, 2019
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव, अभी यह सीट शत्रुघ्न सन्हिा के पास है। खगड़िया सीट पर अभी कैंडिडेट का ऐलान नहीं हुआ है, जो रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी के खाते में है। उधर, महागठबंधन में तमाम रार के बाद सीटों का फॉर्म्युला तय जरूर हो गया है, लेकिन अभी नामों की घोषणा बाकी है। माना जा रहा है कि अब एनडीए की लिस्ट आने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवारों की सूची भी जल्द जारी होगी।
पटना के भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने राजग की उक्त सूची जारी की। राजग के इन दलों के बीच सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा एवं जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा छह सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
ये भी पढ़ें- वो 'भोला' सीएम जिसने कहा- अपने ही गाँव का विकास कराया तो लोग क्या कहेंगे? #GaonYatra
More Stories