#स्वयंफेस्टिवल : 1090 तो लड़कियों की सेवक है

Rishi MishraRishi Mishra   7 Dec 2016 7:31 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
#स्वयंफेस्टिवल : 1090 तो लड़कियों की सेवक हैबच्चियों को दी गई कराटे का ज्ञान।

रायबरेली। छात्राओं के लिए जोश और जानकारी का पिटारा लेकर आया स्वयं फेस्टीवल, रायबरेली गंगा गंज के सरस्वती विघा मंदिर स्कूल में जहां एक ओर लड़कियों को महावारी से सम्बन्धित और सुरक्षा के लिए डायल 100 और वुमेन पावर लाइन 1090 के बारें में जागरूक किया जा रहा है। वही दूसरी ओर क्रिकेट प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने भी खूब बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इतना ही नही स्कूल के छात्र और छात्राओं को मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग दी।

पुरस्कृत किये गये छात्र।

गांव कनेक्शन स्वयं फेस्टीवल मे सरस्वती विघा मंदिर स्कूल की छात्राओं को बीपीएम आरती तिवारी ने छात्राओं को महावारी से सम्बन्धित जानकारी दी उन्होने यह भी बताया पुराने लोग कहतें है इसमे नहाना नही चाहिए यह गलत है इसमें साफ सफाई अधिक रखनी चाहिए जितनी साफ सफाई रखेगे उतना ही बिमारियों से दूर रहेगे। पुलिस अधिकारी पूजा सिंह ने बताया पुलिस आपकी ही सेवा के लिए होती है फिर पुलिस के नाम पर इतना डर क्यो रहता है। पुलिस से डरने की जरूरत नही है। कोई भी समस्या हो सीधे 100 नम्बर घुमाए हम आपकी सेवा के लिए है। वही 1090 वुमेन पावर लाइन भी महिलाओं की समस्याओ के समाधान में आगे चल रहा है।

ऐसे लेते हमलावर को चंगुल में।

कराटे चैम्पियन डिम्पी तिवारी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सीखाए। छात्राओं ने भी हय्या हू करके चलाए हाथ पैर। तो वही लड़को ने भी कराटों के लिए हाथ पैरो को हवा में लहराना शुरू कर दिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में बाल विघा मंदिर विघालय और गांधी विघालय के बीच हुआ। दोनो ही विघालय के छात्रों ने जोश के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभाओ का प्रर्दशन किया। जिसमें बाल बिघा मंदिर ने जीत दर्ज की। मैन आफ दा मैच अमन यादव को दिया गया। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता में भी छात्र छात्राओं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजय छात्र छात्राओं को सर्टीफिकेट देकर उनके उत्साह की होसला आफजाई की गयी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.