#स्वयंफेस्टिवल : वन हमारी सम्पदा, हरे पेड़ हमारे जीवन

Rishi MishraRishi Mishra   7 Dec 2016 2:56 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
#स्वयंफेस्टिवल : वन हमारी सम्पदा, हरे पेड़ हमारे जीवनकक्षा 9 और 10 के बच्चो द्वारा वन हमारी सम्पदा, हरे पेड़, हमारे जीवन पर सजाई गई रंगोली।

सीतापुर। स्वयं फेस्टिवल के सहयोग से गोंडा देवरिया के बाबा बालक राम इण्टर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 8 से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने इसमें भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरुकता फैलाई। छात्राओं ने रंग बिरंगी रंगोली के माध्यम से समाज की गंभीर समस्याओं को उजागर किया।

पेड़ मत काटो ,पर्यावरण संरक्षण पर सजाई गई रंगोली ,नवनीत कौर और उनकी सहपाठियों ने बनाई रंगोली।

पेड़ों को कटने से बचाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए छात्राओं ने लोगों को रंगोली बनाकर संदेश दिया। इसके साथ ही पेड़ वन्य जीवों के लिए कितने उपयोगी हैं, इसकी जानकारी छात्रों की ओर से दी गई। रीता बाजपेई (कक्षा 10) और उनके सहपाठियों द्वारा गौरैया संरक्षण पर सजाई गई रंगोली ने भी लोगों को काफी प्रेरित किया। इसके साथ ही कक्षा 9 और 10 के संयुक्त बच्चों द्वारा, वन सम्पदा और पेड़ों का हमारे जीवन में महत्व पर रंगोली बनाई गई। कक्षा 11 की शिवानी सिंह और अन्य 7 बच्चों ने भी वन संरक्षण का संदेश दिया।

कक्षा 9की छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पर सजाई गई रंगोली(

इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी कक्षा 9 की छात्राओं द्वारा सफाई के प्रति जागरुकता दिखाते हुए सुंदर रंगोली बनाई गई जिसने वहां मौजूद शिक्षकों को भी काफी प्रभावित किया। पेड़ों का हमारे स्वास्थ्य से क्या सम्बन्ध है, इस विषय को दर्शाती अनामिका सिंह और उनके सहपाठियों द्वारा रंगोली सजाई गई। पेड़ों की कटाई पर भी रोक लगाने का संदेश यहां दिया गया।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.