गांव बुलेटिन: यूपी से लेकर पंजाब तक इस हफ्ते की बड़ी ख़बरें

नमस्कार, गांव बुलेटिन में आप सबका एक बार फिर स्वागत है। गांव बुलेटिन के जरिए हमारा प्रयास है, जो लोग किन्हीं कारणों से लगातार वेबसाइट पर नहीं आ पाते हैं उन्हें इस हफ्तेभर में प्रकाशित खबरों की झलक दिखाई जाए।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo

गांव बुलेटिन की पहली खबर बहुत महत्वपूर्ण है। पूरे भारत में करीब 58 हजार लोग हाथ से ढोने वाले हैं, इनमें से 32000 से ज्यादा लोग अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। यूपी सरकार ने ऐसे लोगों के पुनर्वास के लिए 1 सौ 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। गांव कनेक्शन ने ऐसे लोगों से बात की जो कभी हाथ से मैला उठाते थे। वाल्मिकी समुदाय के इन लोगों को शिकायत है कि चुनाव आते और चले जाते है, लेकिन उनकी जिदंगी में कोई फर्क पड़ता। गांव कनेक्शऩ की ग्राउंड रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: यूपी में मैला ढोने वाली महिलाओं का कितना हुआ पुनर्वास

बुलेटिन की अगली खबर उत्तर प्रदेश से हैं, जहां सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सीतापुर जिले की महोली चीनी मिल को बंद हुए फरवरी में 24 साल हो गए। कभी इस मिल में 700 गांवों के हजारों किसानों का गन्ना आता था। इसी मिल के सहारे महोली कस्बा बढ़कर तहसील बना। लेकिन मिल अब वीरान पड़ी है। विधानसभा चुनाव के दौरान जब बड़े-बड़े वादे रहे हैं लोगों को फिर थोड़ी उम्मीद बंधी है कि शायद ये मिल दोबारा चालू हो जाए।

यूपी विधानसभा चुनाव: 24 साल से बंद पड़ी एक चीनी मिल जिसके चालू कराने के वादे हर चुनाव में होते हैं

गांव बुलेटिन की अगली खबर... गांव कनेक्शन की सामाजिक जागरुकता पहल पर है। गांव कनेक्शन विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक सीरीज चला रहा है, जिसका नाम है मेरी प्यारी जिंदगी। इस सीरीज में शराब के प्रतिकूल प्रभावों के साथ ही ऐसे लोगों की कहानियां सुनाई जा रही हैं, जिन्होंने अपने इस लत को मात दी है। इस हफ्ते की कहानी महेश घरे से जुड़ी सच्ची घटना से प्रेरित है। सुनिए

बुलेटिन की अगली खबर खेती में ड्रोन के इस्तेमाल की है। इस साल बजट में किसान ड्रोन की चर्चा हुई। लेकिन कुछ कृषि संस्थाओं ने ड्रोन का इस्तेमाल 2 साल पहले ही शुरु हो गया था। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, के मोदीपुरम और जलंधर में स्थित संस्थानों ने आलू की खेती में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ड्रोन मदद से समय और लागत दोनों की बचत होती है।

गांव बुलेटिन में अब आपको ले चलते हैं, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में पन्ना जिले में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व में प्रवासी गिर्द्धों की रेडियो टैगिंग हो रही है। गिद्धों मे रेडियो टैगिंग के जरिए गिद्धों के रहवास और उनके प्रवास मार्ग पर शोध होगा। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून की मदद से यह अनुसंधान कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत 25 गिद्धों को रेडियो टैगिंग किया जाना है।

ये भी पढ़े-आसमान के बादशाह गिद्धों पर भी बाघों की तरह रखी जाएगी नजर, पन्ना में प्रवासी गिद्ध की हुई रेडियो टैगिंग

गांव बुलेटिन ये भी खबर भी मध्य प्रदेश से तालुक रखती है। मध्य प्रदेश में घने जंगल और पत्थर वाला एक इलाका है जिसे कल्दा पठार बोला जाता है। तीन साल पहले तक यहां की आदिवासी महिलाओं के घर चलाने के लिए खेती और खदानों में मजदूरी और जंगल से तेंदू पत्ता, चिरौंजी, आंवला लाकर बेचती थी, लेकिन अब ये महिलाएं अपने घर में मशरुम उगाने लगी हैं। जिससे इन्हें घर बैठे अतिरिक्त आय होने लगी है।

ये भी पढें- मध्य प्रदेश: कल्दा पठार में मशरूम की खेती से आदिवासी महिलाओं की बदल रही जिंदगी

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी घमासान जारी है। पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, शिरोमणी अकाली दल में मुख्य मुकाबला है। किसान आंदोलन का केंद्र रहे पंजाब में लोगों के सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है? गांव कनेक्शन ने लोगों से जानने की कोशिश की।



#Gaon Connection #Rural India #news #video 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.