Happy Birthday सैनोरिटा ! 41 साल की हुईं काजोल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Happy Birthday सैनोरिटा ! 41 साल की हुईं काजोलHappy Birthday सैनोरिटा ! 41 साल की हुईं काजोल

नई दिल्ली। जिंदगी के 41 बसंत पार कर चुकीं काजोल आज भी अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेसेज़ को मात देती नज़र आती हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974  को एक्ट्रेस तनुजा और निर्माता-निर्देशक शोमु मुखर्जी के घर हुआ। उनकी एक छोटी बहन तनिशा हैं। बचपन से किताबें पढ़ने की शौकीन काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उनका किरदार निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान को पसंद आया और उन्होंने काजोल को बाज़ीगर के लिए साइन कर लिया। फिल्म बाज़ीगर में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी उनके सह-कलाकार थे। ये फ़िल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और इसके बाद काजोल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। बाज़ीगर के बाद दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करन-अर्जुन, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान जैसी सफल फिल्में इस जोड़ी ने कीं। दोनों आखिरी बार एक साथ रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आए थे।

करियर के शुरुआती दौर में ही काजोल ने फिल्म गुप्त में नकारात्मक किरदार निभाने का रिस्क उठाया। इस फिल्म में बॉबी देओल उनके अपोजिट थे। इस फिल्म के लिए उन्हें 'नकारात्मक किरदार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। ये पुरस्कार पाने वाली वो भारतीय सिनेमा जगत की पहली अभिनेत्री हैं। 

साल 1997 में आमिर खान, अजय देवगन और जूही चावला के साथ काजोल की रोमैंटिक कॉमेडी इश्क रिलीज हुई। इसी साल उन्होंने तमिल फिल्म 'मिनसारा कनवु' में भी काम किया जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। साल 1998 तक काजोल खुद को इंडस्ट्री की लीड अभिनेत्रियों में शामिल कर चुकी थीं। इस साल उन्होंने सलमान खान, अरबाज खान और धर्मेंद्र के साथ 'प्यार किया तो डरना क्या', संजय दत्त और आशुतोष राणा के साथ 'दुश्मन', अजय देवगन के साथ 'प्यार तो होना ही था', शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के 'कुछ कुछ होता है' की, ये सभी फिल्में हिट रहीं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.