भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान, जानिए किसानों के लिए इस बार कैसा रहेगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जून से सितम्बर 2024 के लिए बारिश पूर्वानुमान जारी किया है। इस बार बारिश के सामान्य बेहतर होने की उम्मीद है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान, जानिए किसानों के लिए इस बार कैसा रहेगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग ने इस साल मानसून का पूर्वानुमान जारी कर दिया है; इस बार जून से सितंबर तक सामान्य से बेहतर मानसून रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

आईएमडी के अनुसार 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए।

सामान्य से बेहतर रहेगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख ने बताया कि साल 1951 से लेकर 2023 तक का डाटा देखने से पता चलता है कि देश में नौ बार मानसून सामान्य से बेहतर रहा है। ला नीना प्रभाव के चलते ही ऐसा हुआ।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा, "1971 से 2020 तक के बारिश के आंकड़ों के अनुसार, हमने नया दीर्घकालिक औसत और सामान्य पेश किया है। इस सामान्य के अनुसार, 1 जून से 30 सितंबर तक पूरे देश की कुल वर्षा का औसत 87 सेमी होगा।" देश में चार महीनों तक (जून से सितंबर तक) सामान्य से ज्यादा बारिश होगी और 106 प्रतिशत तक होगी।

20 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र , गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, प.बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षदीप, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव।

4 राज्यों में सामान्य बारिश का अनुमान

छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामान्य बारिश का अनुमान है।

6 राज्यों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान

ओडिशा, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।

#monsoon #Forecasts 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.