लखनऊ में किन ‘गरीबों’ को मिलेंगे गरीबों के ये फ्लैट ?

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ में किन ‘गरीबों’ को मिलेंगे गरीबों के ये फ्लैट ?गरीब के फ्लैट,आय की लक्ष्मण रेखा,

लखनऊ। दुर्बल आय वर्ग (ईडब्लयूएस) और अल्प आय वर्ग (एलआईजी), इन दो वर्ग के लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को कम कीमत के फ्लैटों की स्कीम जरूर लांच की मगर इस स्कीम में मिलने वाले घर लखपती गरीबों और दलालों के लिए लगते हैं।

स्कीम लांच करते वक्त जो बुकलेट एलडीए ने शुक्रवार को पंजीकरण फार्म के साथ जारी की, उसमें कोई भी आय सीमा नहीं दी गई है। इसका स्पष्ट मतलब है कि गरीबों के लिए आरक्षण की सुविधा इस स्कीम में नहीं है। बस नाम ही गरीब आवास का है।

इन मकानों को खरीदने में एक ओर तो आय सीमा की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है और दूसरी ओर 24 महीने की किस्तें एलडीए ने तय की हैं। ऐसे में नौ लाख रुपये तक की कीमत वाले फ्लैट के लिए किस तरह से 24 महीने में एक गरीब आदमी किस्तें अदा करेगा ये एक बड़ा सवाल है।

सीएम अखिलेश यादव की प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट चक गजरिया सिटी में शासकीय निर्देशों पर गरीब आवासों की स्कीम लांच की योजना है।

अभी करीब 500 फ्लैटों की लाचिंग की गई है। आवास विभाग की नियमावली के मुताबिक 10 हजार रुपए ईडब्ल्यूएस और एलआईजी मकान खरीदने के लिए मासिक आय सीमा 20 हजार रुपए महीना तय है। ये आय सीमा शासन ने इसिलए तय की है ताकि कम आय वर्ग के लोगों को भी भवन मिल सकें और धनी लोग और दलाल उनके भवनों को न हथिया लें। आय सीमा के बिना कभी भी ईडब्ल्यूएस और एलआईजी की स्कीम नहीं लांच की जाती है। अन्य वर्ग के लोगों के लिए स्ववित्तपोषित भवनों की योजनाएं लाई जाती हैं। 

इन अपार्टमेंट की की गई लाचिंग

योजना          कीमत           क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में)     फ्लैटों की संख्या

कृतिका-1        9.80 लाख         40.99                             88

कृतिका-2        9.90 लाख         41.80                            132

कृतिका-3        10.35 लाख       43.32                             44

कृतिका-4        10.60 लाख       44.99                             88

स्वाति-1         15.90 लाख       55.78                              32

स्वाति-2         16.60 लाख       58.09                             268

स्वाति-3        16.80 लाख         58.94                             129

स्वाति-4         18.25 लाख         63.74                           023

स्वाति-5         18.40 लाख         64.37                           023   

रिपोर्टर - ऋषि मिश्रा

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.