मध्य प्रदेश : ओलावृष्टि से 984 गांवों की फसलों को नुकसान पहुंचा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मध्य प्रदेश : ओलावृष्टि से 984 गांवों की फसलों को नुकसान पहुंचाबर्बाद फसल का एक दृश्य।

भोपाल (भाषा)। मध्यप्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से 984 गांव की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नुकसान की समीक्षा करते हुए उसका आंकलन पूरी पारदर्शिता के साथ करने के नर्दिेश दिये हैं। आधिकारिक तौर पर आज बताया गया कि मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बैठक में ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए नुकसान का आकलन पूरी पारदर्शिता के साथ करने के नर्दिेश दिये हैं। बैठक में बताया गया कि फसल को हुए नुकसान के प्रारंभिक आंकड़ों में बदलाव हुआ है। अब प्रभावित गांवों की संख्या 621 से बढ़कर 984 हो गई है।

ये भी पढ़ें- हर साल आता है किसानों की जान लेने वाला ‘मौसम’

चौहान ने कहा है कि सर्वेक्षण दल में राजस्व के अलावा कृषि और पंचायत विभाग के मैदानी अमले, पंच-सरपंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाये, ताकि आकलन में किसी भी किसान को कोई शिकायत नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल के नुकसान का आकलन सार्वजनिक करने के लिए पंचायत भवनों की दीवारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्वेक्षण की रिपोर्ट चस्पा करवाई जाये। प्राप्त आपत्तियों का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट में सुधार किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई हर हालत में होनी चाहिये।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.