Photo Story: तस्वीरों में देखिए किसान आंदोलन में अब तक कहां पर क्या हुआ?

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Photo Story: तस्वीरों में देखिए किसान आंदोलन में अब तक कहां पर क्या हुआ?

26 नवंबर को शुरू हुए किसान आंदोलन का आज चौथा दिन है, आंदोलन में किसानों की इस भीड़ में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं भी शामिल हैं। हरियाणा पंजाब के साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों किसान भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। हजारों किसान दिल्ली के बुराड़ी मैदान पहुंच गए हैं तो अभी भी बहुत से किसान सिंघु बॉर्डर पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। तस्वीरों में देखिए अब तक किसान आंदोलन में कहा पर क्या हुआ?

25 नवंबर की रात में गाँव कनेक्शन की टीम हरियाणा से पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर पहुंची।


शंभू बॉर्डर पर किसान पहले से ही प्रदर्शन कर रहे थे।


किसान परिवार ट्रैक्टर और ट्रकों में कई दिनों का राशन लेकर चले हैं। फोटो: अरविंद शुक्ला


हरियाणा से पंजाब को जोड़ने वाले शंभु बॉर्डर पर पत्थरों और जंजीरों से बैरीकेड्स लगा दिए गए थे, 26 नवंबर को किसान इसे तोड़कर आगे बढ़ गए। फोटो: अरविंद शुक्ला


पंजाब के संगरूर जिले से सबसे ज्यादा महिला किसान सड़कों पर उतरीं हैं, ये महिलाएं सड़क पर झंडे लेकर भी चल रहीं हैं और भूख लगने पर रोटियां भी बना रहीं हैं। फोटो: दया सागर


हरियाणा के सोनीपत बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए थे। यहां पर अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात किए गए थे।


हरियाणा के सोनीपत बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए लगातार पानी की बौछार की जा रही थी।




हरियाणा के सोनीपत बॉर्डर को किसानों ने तोड़ दिया और दिल्ली की तरफ बढ़ गए।




27 नवंबर को सिंघु बॉर्डर पर हजारों किसान इकट्ठा हो गए थे। फोटो: अमित पांडेय


किसान आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए हैं, सिंघु बॉर्डर तख्तियां लिखी लिए प्रदर्शन करते युवा। फोटो: अमित पांडेय


27 नंवबर को किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सिंघु बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस भी छोड़ी गई। फोटो: अमित पांडेय




27 नंवबर सिंघु बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस भी छोड़ने से भगदड़ मच गई। फोटो: अमित पांडेय


27 नंवबर को किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सिंघु बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस भी छोड़ी गई, लेकिन किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। फोटो: अमित पांडेय




फोटो: अमित पांडेय






सिंघु बॉर्डर और बुराड़ी मैदान में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर्स और ट्रक से किसान आए हैं। फोटो: अमित पांडेय






किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए पंजाबी गायक बब्बू सिंह मान भी पहुंचे। फोटो: अरविंद शुक्ला


किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी पहुंचे और उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को नई पार्टी बनाने की सलाह भी दी। फोटो: अरविंद शुक्ला

ये भी पढ़ें: शंभु बॉर्डर से सिंघु बॉर्डर तक किसानों के साथ गांव कनेक्शन के 90 घंटे



   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.